हिमाचल की चौदहवीं विधानसभा के सत्र में इन विधायकों ने ली शपथ

Sukhu government should implement OPS within 10 days: Jairam Thakur
मुख्यमंत्री सहित सभी विधायकों ने ली शपथ
उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का शीत सत्र आज बुधवार से धर्मशाला के तपोवन में शुरू गया है। यह सत्र तीन दिन का होने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का यह पहला सत्र है। तपोवन विधानसभा में सभी विधायक पहुंच गए हैं। पहले दिन विधायकों को प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार द्वारा शपथ दिलाई जा रही है।

सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ली। दूसरे नंबर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शपथ ली। वहीं उसके बाद सभी विधायकों ने बारी-बारी से शपथ ली। चुराह के विधायक हंसराज, भरमौर के विधायक डॉ जनकराज, चंबा विधायक नीरज नैयर, जीएस ठाकुर विधायक डलहौजी, कुलदीप सिंह पठानिया विधायक भटियात, विधायक नूरपुर रणवीर सिंह निक्का, मलेंद्र राजन विधायक इंदौरा ने ली शपथ।

यह भी पढ़ें : 10 दिन के अंदर OPS लागू करे सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

इसके बाद फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया, देहरा के विधायक होशियार सिंह, जसवां प्रागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर, संजय रत्न विधायक ज्वालामुखी, जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा, सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार, नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, सुधीर शर्मा विधायक धर्मशाला, विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने भी ली शपथ।

संवाददाता : ब्यूरो धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।