उज्ज्वल हिमाचल। शिमला
प्रदेश में अगस्त माह में बारिश का ग्राफ 300 एमएम के आंकड़े को पार कर गया है। अगस्त में अब तक प्रदेश में बारिश का औसत आंकड़ा 220.9 एमएम रहता है, जबकि इस बार 317.6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि सामान्य से 44 प्रतिशत अधिक है। ऊना और कांगड़ा जिला में बारिश का 600 एमएम से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि अन्य तीन जिलों में भी बारिश का ग्राफ 500 एमएम को पार गया है। सिर्फ लाहुल-स्पीति जिला को छोड़ बाकि प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। तीन जिलों में बारिश का ग्राफ औसत से दोगुना से भी ज्यादा दर्ज किया जा चुका है। सबसे अधिक 693 एमएम बारिश जिला ऊना में दर्ज की गई है, जो कि औसत 319 एमएम की तुलना में 117 प्रतिशत अधिक है। जिला कांगड़ा में 629.8 एमएम बारिश हुई है, जो औसत 549.5 एमएम से 15 फीसदी अधिक है।
जिला सोलन में बारिश का ग्राफ 525.7 एमएम पहुंच चुका है जो कि सामान्य 245.4 एमएम से 114 प्रतिशत अधिक है। जिला कुल्लू में 332.3 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है और यह आंकड़ा औसत 156.6 एमएम से 112 फीसदी ज्यादा है। जिला मंडी में बरसात का कहर लगातार जारी है और अब तक यहां 555.5 एमएम मेघ बरस चुके हैं जो कि सामान्य 345.8 एमएम से 61 प्रतिशत अधिक हैं। जिला हमीरपुर में बारिश का ग्राफ 525.7 एमएम पहुंच गया है, जो कि औसत 342.9 एमएम की तुलना में 52 प्रतिशत अधिक है। जिला बिलासपुर में 485.1 एमएम बारिश् हुई है जो कि औसत 263.6 मिमी की तुलना में 84 प्रतिषत अधिक है। जिला चंबा में बारिश का आंकड़ा 362.6 एमएम रहा है जो कि औसत 254.7 मिमी से 42 प्रतिशत ज्यादा है। जिला किन्नौर में 104 एमएम बारिश हुई है जो कि औसत 65.5 एमएम से 59 फीसदी अधिक है। अगस्त माह में जिला शिमला में बारिश का आंकड़ा 333.1 एमएम रहा है जो कि औसत 169 एमएम की तुलना में 97 प्रतिषत ज्यादा है।





