उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
पुलिस जिला नूरपुर के द्वारा कंडवाल चेकिंग पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान जसूर से पठानकोट जाने वाली एक गाड़ी से मोके पर 538 ग्राम चरस बरामद करने मे सफलता प्राप्त की। गाड़ी मे तीन लोग सवार थे। इस मामले मे तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके नाम हर्ष डोगरा पुत्र नरेश डोगरा निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ढांगू रोड पठानकोट उमर 21 वर्ष तथा रांचल पुत्र हरीश कुमार निवासी गली नंबर 3 ढांगू रोड सुंदर नगर पठानकोट उम्र 19 वर्ष व दुष्यंत पुत्र अश्विनी कुमार निवासी हाउस नंबर शैली रोड पठानकोट उम्र 20 साल है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन नूरपुर ने एक प्रेस विज्ञाप्ति में देते हुए बताया कि इस मामले में उपयुक्त गाड़ी को भी पुलिस ने बाउंड कर लिया है।

संवाददाता : विनय महाजन





