विधानसभा चुनावों में महिलाओं को दिए जाएंगे टिकटः भाजपा

Tickets will be given to women in assembly elections: BJP
महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने चलाई कई कल्याणकारी योजनाएं

शिमलाः प्रदेश में बीजेपी सरकार ने पिछले 5 सालों में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, महिलाओं को सशक्त करने के लिए गृहणी सुविधा योजना जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं यह बात शिमला में भाजपा के कोषाध्यक्ष संजय सूद ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। संजय सूद ने कहा कि भाजपा की पूर्व व वर्तमान प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है, प्रदेश में 50 प्रतिशत जनसंख्या महिलाओं की है, भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए समान अधिकार दिए हैं।

महिलाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, महिलाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकट दिए जाएंगे, वहीं महंगाई के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी की मार से उभर रहा हैं, इस दौरान महंगाई बड़ी हैं महिलाओं को घर चलाने में कुछ दिक्क़ते भी हुई हैं लेकिन सरकार ने इसे कण्ट्रोल करने का काम किया हैं ओर उम्मीद हैं कि भविष्य में इस पर काबू पाया जाएगा।

शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।