उज्ज्वल हिमाचल। शिमला
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी उत्पाद को बेचने के लिए उसकी सही मार्केटिंग करना जरूरी है तभी उत्पाद का सही दाम प्राप्त होगा। कृषि मंत्री ने शिलारू में नव निर्मित कृषि उपज मंडी शिलारू का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेब के दाम भी उसकी ग्रेडिंग-पैकिंग पर ही निर्भर करते हैं।

उन्होंने कहा कि नव निर्मित कृषि उपज मंडी शिलारू का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 18 जून 2025 को ऑनलाइन माध्यम से किया गया था और आज इसे विधिवत रूप से आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मण्डी में किसानों को सेब के साथ-साथ सब्जियों को भी लाना होगा ताकि उन्हें सब्जियों के भी अच्छे दाम मिल सके।

मंडी को किया जायेगा ऑनलाइन
चंद्र कुमार ने कहा कि आने वाले समय में कृषि उपज मंडी शिलारू को ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कृषि मंडी में कुल 28 दुकानें, कार्यालय, पार्किंग व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा इसे और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) एक विपणन बोर्ड है जो किसानों को बड़े खुदरा विक्रेताओं से बचाने और खे





