अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से पहले खुली ट्रैफिक व्यवस्था की पोल

देवी-देवताओं के आगमन पर मंडी शहर में लगा जाम

उमेश भारद्वाज। मंडी

मंडी में 12 मार्च को शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2021 से पहले ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस के इंतजामों की पोल खुल गई है। बुधवार को देवी-देवताओं के आगमन पर मंडी शहर में सडक़ों पर जाम लगा रहा।

इस कारण मंडी वासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे स्कूली बच्चों सहित आम जनता लंबे ट्रैफिक जाम से जूझती नजर आई और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को खूब पसीना बहाना पड़ा। लेकिन शहर में जाम स्थिति लगातार बनी रही। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल होने के कारण लोगों में भी भारी रोष रहा। मामले पर एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए देवी-देवता मंडी पहुंचे हैं। इस कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि इसे जल्दी सुधार लिया जाएगा।