कांगड़ा में मटौर वैली ब्रिज पर आज रात से आवाजाही बंद, SDM डॉ. अंजलि गर्ग ने दी जानकारी

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते आज 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक एनएच, विद्युत विभाग तथा पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। इस दौरान सुरक्षा एवं निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के उद्देश्य से पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि इस अवधि के दौरान आवागमन के लिए जमानाबाद-अब्दुल्लापुर सड़क का वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करें। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के साथ विद्युत लाइन से संबंधित कार्य भी किया जाएगा, जिसके चलते मटौर, घुरकडी, बगली रोड, पुराना मटौर, मटौर चौक तथा कोहाला में बिजली आपूर्ति दिनांक 3 नवंबर रात 7 बजे से दिनांक 4 नवंबर सुबह 11 बजे तक बाधित रहेगी।

एसडीएम ने बताया कि 4 नवंबर को सुबह से दिनभर मटौर ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए वन-वे खोला जाएगा। उन्होंने लोगों से निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि पुल से संबंधित कार्य शीघ्र पूरा हो सके और आम जनता को प्रतिदिन पेश आने वाली यातायात संबंधी समस्याओं से निजात मिल सके।

संवाददाता: अंकित वालिया

Please share your thoughts...