उज्जवल हिमाचल।कुल्लू
जिला कुल्लू में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना भुंतर और पुलिस थाना पतलीकुहल द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की गई है। प्रथम मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुरढ़ क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में रह रहे किरायेदार राजेश कुमार (49 वर्ष) पुत्र मनवीर, निवासी गांव देउखुरी, डाकघर देउखुरी, तहसील एवं जिला डांगगुराही (नेपाल) के कमरे से 503 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है ।
दूसरे मामले में, पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने गश्त के दौरान 16 मील के समीप OASIS RIVER VIEW ढाबा के पास बीर सिंह पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खलोगी, डाकघर खड़ीहार, तहसील एवं जिला कुल्लू के कब्जे से 334 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की। इस मामले में भी आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में NDPS Act की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों मामलों में बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की कड़ी और स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामलों में आगामी जांच जारी है





