नूरपुर पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई…! 18 पेटी देसी शराब की बरामद

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपूर पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ अभियान में एक गश्त के दौरान एक गाड़ी से 18पेटी देसी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की। यह जानकारी एक प्रैस विज्ञप्ति में जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न नूरपूर ने देते हुए बताया कि दोनों आरोपीयों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान पलबिनदर सिंह पुत्र बलबीर व दलजीत सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव छतर जोगिया तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। अशोक रत्न ने का कि जिस गाड़ी में देसी शराब लाई जा रही थी उसका नंबर एचपी 01 डी 4734 है। जिसको भी पुलिस ने बाउंड कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें