उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
कथोग स्थित लॉरेट ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय अस्मीता वुशु महिला सिटी लीग का शुभारंभ किया गया। यह लीग बारह जुलाई से तेरह जुलाई तक चलेगी। इस कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे बीडीओ सुरानी से मिस अंशुल चंदेल तथा विशेष अतिथि पीएन आज़ाद वाईस प्रेजिडेंठ और सुदर्शन शर्मा चेयरमैन वुशु एसोसिएशन जिला कांगड़ा एवं जनरल सेक्रेटरी वुशु एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश से पवन नाग ने शिरकत की लॉरेट फार्मेसी इंस्टिट्यूट के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ एम् एस आशावत ने मुख्यतिथिओं का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विभिन स्कूलो से एक सो पचास प्रतिभागियों ने भाग लिया इसमें शांशु और तालु बर्ग में अंडर 7 से लेकर अंडर 17 तक के खिलाडी हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश वुशू फेडरेशन की और से लॉरेट ग्लोबल स्कूल को 5 ताईची शांग भेट दिए गए इसमें वुशु स्टेट एक्सेलेंसी सेंटर कांशा चौक मंडी ने तालु का प्रदर्शन किया। इस लीग में विभिन ताइची शान , गुनशु ननगुन, ददऊ, जेयांशु , ताइची जियान जैसी कलाओं का प्रदर्शन किया गया। अस्मीता वुशु महिला सिटी लीग में विजेता खिलाडी राज्य स्तरीय अस्मीता वुशु महिला लीग में हिस्सा लेंग। डॉ. एम्एस आशावत तथा मुख्यातिथि ने इस आयोजन में महिलाओं को आत्मरक्षा आत्मबल. तथा खेलो के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया। इस कार्यक्रम में लॉरेट ग्लोबल स्कूल की प्राचार्य डॉ. अंकिता शर्मा एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।





