उज्ज्वल हिमाचल। डलहौजी
भारत सरकार के सचिवालय एवं प्रबंधन संस्थान आईएसटीएम तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के संक्षिप्त तत्वाधान में चार और पांच जुलाई 2025 को डलहौजी हिल टॉप स्कूल में दो दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में पंचकूला क्षेत्र के तथा हिमाचल से कांगड़ा व चंबा से विभिन्न प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिल टॉप स्कूल की अध्यक्ष डॉक्टर पूनम राय ध्वन द्वारा सरस्वती जोत प्रवचलित उज्जवल कर किया। उन्होंने अपने भाषण में शिक्षकों के निरंतर पेशेवर विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। डलहौजी की सुंदर वादियों में स्थिति इस भव्य परिसर में यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक और आपसी सहयोग का एक अनूठा अवसर बन गया।
विद्यालय की उत्कृष्ट मेजबानी आधुनिक सुविधाएं और समर्पित स्टाफ से प्रतिभागियों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया । कार्यशाला में सीबीएसई के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों जिसमें की बागवान पाढ़ी उप निदेशक आईएसटीएम संजीव पुरी, दीपा डोगरा , किरण मेहरा सीओई सीबीएसई ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। इन प्रशिक्षकों की दक्षता और प्रभावशाली प्रशिक्षण शैली ने प्रतिभागियों पर गहरा प्रभाव डाला । कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकी से सुसज्जित करना नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा विद्यालयों में समग्र विकास को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को एक परिवर्तनकारी अनुभव बताते हुए कहा कि इससे वह अपने-अपने विद्यालयों में प्रशिक्षण एवं शिक्षण की नई दिशा देने की प्रेरणा मिली है। डलहौजी हिलटॉप स्कूल के छात्रों एवं स्टाफ ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

प्रतिभागियों के साथ संवाद कर छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक प्रक्रियाओं से अवगत होने का अवसर प्राप्त हुआ । और वही विद्यालय स्टाफ को सीबीएसई प्रशिक्षकों की कार्यप्रणाली से बहुमूल्य ज्ञान प्राप्त हुआ । यह कार्यक्रम आईएसटीएम से संयुक्त प्रयासों का प्रमाण है जिसका उद्देश्य स्कूल के नेतृत्व और शिक्षकों की क्षमता का निर्माण करना है । बाहर से आए हुए प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों वह प्रतिभागियों ने डलहौजी हिल टॉप स्कूल की अध्यक्ष पूनम राय ध्वन व स्कूल के सभी स्टाफ का धन्यवाद किया कि उन्होंने दो दिन के इस कार्यक्रम में सभी मेहमानों का तह दिल से सेवा कर साथ दिया।
संवाददाता : तलविंदर सिंह





