सिटिजन साइंस द्वारा पक्षियों की निगरानी पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सिटिजन साइंस द्वारा पक्षियों की निगरानी पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

उज्जवल हिमाचल। शिमला
प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण शिमला तथा बर्ड काउंट इंडिया के सहयोग से 25 एवं 26 मार्च 2023 को हिमालयन फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट (एचएफआरआई) शिमला में सिटिजन साइंस द्वारा पक्षियों की निगरानी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सिटिजन साइंस आजकल एक बहुत ही लोकप्रिय साधन है, जिसके द्वारा ई- बर्ड इंडिया एप द्वारा कोई भी नागरिक अथवा पक्षी प्रेमी पक्षियों की विचित्र गतिविधियों को इस एम द्वारा अपलोड कर सकते हैं, जिसका सिटिजन साइस पक्षियों की गतिविधियों का वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए उपयोग करने की अनुमति देता है।

इस सम्मेलन में देश से लगभग 50 पक्षी प्रेमी अथवा पक्षियों की विभिन्न क्रियाओं के जानकारों ने प्रदेश तथा देश के पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों तथा उनकी क्रियाओं पर जानकारी साझा की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देशय पक्षियों सम्बन्धित एकत्रित जानकारी की गुणवत्ता के सुधार तथा हिमाचल प्रदेश के जरूरतों एवं चुनौतियों का ध्यान रखते हुए प्रदेश के पक्षियों की विभिन्न गतिविधियों के बारे समस्त बर्ड वाचर्स एवं पक्षी प्रेमियों के साथ एक मंच पर ज्ञान साझा करना था।

यह खबर पढ़ेंः सौम्या साम्बशिवन बनी मंडी जिला की नई एसपी

25 मार्च, 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्यूलिया तथा छोटा शिमला से लगभग 50 बच्चों को प्रातः हिमालयन फारेस्ट रिसर्च इंस्टिटयूट तथा देश से आए विभिन्न पक्षी विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों तथा उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

सतपाल धीमान, संयुक्त सदस्य सचिव, हिमकॉस्ट ने इस अवसर पर बच्चों को वाइल्ड लाइफ तथा जैव विविधता एवं पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों तथा उनकी क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। जिस कारण बच्चों में पक्षियों के प्रति प्रेम तथा ज्ञान वचन से उत्साह बढ़ा तथा उन्होंने विभिन्न पक्षियों की फोटोग्राफी की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन विभाग, हिमाचल प्रदेश ने उपस्थित रहे। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के वन जैव विविधता एक शिष्ट के रूप से पक्षियों तथा उनके क्रियाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त किए तथा पक्षी विशेषज्ञों को प्रदेश में हर समय पक्षियों के वैज्ञानिक अनुसंधान पर कार्य करने के लिए व सहायता करने का आश्वासन दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।