चिट्टे की बड़ी खेप के साथ कांगड़ा के दो व्यक्ति गिरफ्तार: DSP मदन धीमान

कांगड़ा: कांगड़ा पुलिस को नशे के मामले में गत रात्रि दो विभिन्न स्थानों पर नशे की बड़ी सफलता हाथ लगी है। पहला मामला कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत बाथू पुल के पास लगाए गए नाके में सामने आया है। जिसमे एक मोटरसाइकिल में स्वार दो व्यक्तियो से 5.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। वहीं दूसरा मामला नगरोटा बगवां में सामने आया है। जिसमे एक व्यक्ति से 7.13 ग्राम चरस बरामद की गई है।

यह भी पढ़ेंः मतगणना की तैयारी पूर्ण, मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध

इन दोनो ही मामलो में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों ही व्यक्ति कांगड़ा के स्थानीय निवासी बताए गए है। जिनमे एक व्यक्ति कांगड़ा के वीरता का रहने वाला है व दूसरा हलेडकला का रहने वाला है। वहीं दूसरे मामले में दूसरा व्यक्ति नगरोटा का ही स्थानीय निवासी है। जोकि चरस की नशे की खेप के साथ नगरोटा में ही किसी जगराते में बिना जानकारी के पहुंच गया था। उक्त व्यक्ति पर भी नियमो के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।