2026 दिसंबर अंत तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा मंडी-पठानकोट फोरलेन : हर्ष मल्होत्रा

MLA पवन काजल ने हलके के लोगों की समस्याओं पर रखा अपना पक्ष, समस्या को जल्द दूर करने का दिया आश्वासन

केन्द्रीय परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, पंचायत प्रधान सहित अन्य लोगों ने मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं
तकीपुर, घट्टा टोल बेरियर तथा ज्वालामुखी रोड़ रसूह में भी फोरलेन से संबंधित समस्याओं को केन्द्रीय मंत्री ने सुना

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने गुरूवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुलथी चौंक पहुंचे और पंचायत जन प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने समस्याओं से अवगत करवाया। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल साथ दौलतपुर, तकीपुर, धमेड ओर रानीताल में फोरलेन निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन बनने से प्रदेश के लोगो को सुविधा जरूर मिली है परन्तु स्थानीय लोगों की कुछ परेशानी बढ़ गई है। विधायक पवन काजल के आग्रह पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दौलतपुर के ग्रामीणों को अंडर पास बनाने, तकीपुर में फुट ओवर ब्रिज बनाने, धमेड में रेन शेल्टर, रानीताल में फुट ओवर ब्रिज बनाने ओर एक हैंडपम्प लगाने का आश्बासन दिया। धौलपुर पंचायत के पूर्व प्रधान सतीश सोनी सहित पंचायत प्रतिनिधियों में दौलतपुर जंक्शन पर रेड लाइट लगाने की मांग रखी। कुलथी पंचायत की प्रधान ममता भंडारी ने केंद्रीय मंत्री से कुलथी के लिए हाईवे से कनेक्टबीटी करने के लिए अंडरपास बनाने की मांग रखी। तकीपुर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार और उप प्रधान नवल ने राजकीय डिग्री कॉलेज के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने का आग्रह केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ किया। धमेड घटा पंचायत के स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा में पंचायत के लोगों को राहत की मांग रखी।

जिसे केंद्रीय मंत्री ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को भी टोल प्लाजा में आने जाने की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने 360 रुपए प्रति महीना पास जारी करने का फैसला लिया है। और ग्रामीण इस पास सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने घटा में रेन शेल्टर बनाने और पंचायत को हाईवे से जोड़ने के लिए 50 मीटर संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण करने के आदेश नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को जारी किए। रानीताल में पंचायत प्रधान परवीन बॉबी, गगन दीप शर्मा, ने कहा रानीताल में रेलवे स्टेशन होने के चलते सैकड़ो पर्यटक रेल का सफर कर यहां पर पहुंचते हैं लेकिन सड़क को क्रॉस करने के लिए कड़ी मशक्त का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को अपने प्रस्ताव लिखित में विधायक पवन काजल के माध्यम से उनके कार्यालय भिजवाने को कहा ताकि उन पर गंभीरता से अमल कर ग्रामीणों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके। विधायक पवन काजल ने कहा ग्रामीणों की इन समस्याओं के बारे में वह केंद्रीय परमैन मंत्री नितिन गडकरी से भी मिल चुके हैं और उनके आदेश अनुसार ही आज राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना है। इस मौके पर जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा भाजपा प्रवक्ता विश्व चक्षु मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक कुमार, रंजीत कुमार, गगनदीप शर्मा, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के हेमराज, पंचायत प्रधान रानीताल परवीन बॉबी सहित अन्य ग्रामीण, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मीणा, कंसलटेंट कर्नल संजय ओहरी उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इसके बाद शक्तिपीठ बगलामुखी और बजरेश्वरी मंदिर कांगड़ा में पूजा अर्चना भी की।

2028 तक पूरा होगा मटौर शिमला फोरलेन, केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय के प्रदेश
में 34 हजार करोड़ कार्य चल रहे है, 9 हजार करोड़ पूरे हो चुके है कार्य

केन्द्रीय परिवहन राज्यमंत्रह हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 2026 दिसंबर अंत तक मंडी पठानकोट फोरलेन जनता को समर्पित कर दिया जाएगा जबकि मटौर शिमला फोरलेन 2028 तक पूरा होने का समय तक किया गया है। उना देहरा रानीताल फोरलेन की डीपीआर भी बन रही है और जल्द इस योजना का कार्य भी शुरू हो जाएगा। जसूर बाजार के फलाईओवर समय पर ना बनने पर पुछे गये सवाल पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कार्य प्रगति पर है और पहाड़ी क्षेत्र के कारण कुछ दिक्कते आती है परन्तु इसके बावजूद भी जल्द फलाई ओवर बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होने कहा कि कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व से 11 साल में 60 हजार किलोमीटर नए हाईवे का निर्माण किया गया है। हिमाचल प्रदेश में फोरलेन का निर्माण होने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाबा मिलने से जनता आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हर्ष मल्होत्रा कहा फोरलेन और मलाईदार सड़क सुविधा लेने के लिए टोल की अदायगी करना जनता के लिए जरूरी है। केंद्र सरकार ने जनता को राहत पहुंचाने के लिए 15 अगस्त से देश के सभी टोल प्लाजा में आने जाने के लिए वार्षिक शुल्क तीन हजार रुपए निर्धारित किया है इस शुल्क के चलते गाड़ी चालक 200 बार टोल प्लाजा में आ जा सकते हैं जो की प्रति चक्कर 15 रुपए का टोल प्लाजा होगा। जबकि स्थानीय लोगों के लिए प्रति महीना अनलिमिटेड टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए 360 रुपए का पास सुविधा परिवहन मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है।