वासु सोनी प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी बनाए

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव वासु सोनी को प्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उनके समर्थकों व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने आल इंडिया कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और साथ में तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। वासु सोनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह ईमानदारी व निष्ठा से पालन करेंगे।

  • समर्थकों ने जताया हाईकमान का आभार, बांटे लड्डू

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल उनके परिवार की तरह है। उन्होंने काफी लंबे समय तक सेवादल में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सेवादल की मजबूती के लिए सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा जी से विचार-विमर्श करके भविष्य की नीतियां तैयार की जाएंगी, जिससे सेवादल परिवार को और बुलंदियों व ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके। इस मौके पर प्रधान सेवादल राजकुमार राजू, सिकंदर सिंह पुजारी, सुशील चौधरी, संजय मन्हास, संजीव खट्टा, जीत कुमार, करण सिंह पठानिया, मोहिंदर सिंह जसरोटिया, रविंदर शर्मा, यशपाल गुड्डू, जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह तथा अनेक लोगों ने वासु सोनी को प्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी और लड्डू बांट कर अपनी ख़ुशी जाहिर की ।