उज्ज्वल हिमाचल। मंडी
हिमाचल में हो रही मूसलाधार बारिश व भूस्खलन के चलते पिछले कई दिनों से मंडी-कुल्लू नेशनल हाईव बाधित था। जिससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। लेकिन अब फिर से मार्ग को बहाल कर दिया गया है। गाड़ियों का आना-जाना पुनः शुरू हो गया है। शनिवार सुबह इस रास्ते को वन-वे ट्रैफिक के लिए खोला गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि सड़क पर कुछ जगहों पर अभी भी छोटे-मोटे भूस्खलन हो रहे हैं, इसलिए यातायात को बहुत सावधानी से चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुलिस ने गाड़ियों के लिए एक खास टाइम-टेबल बनाया है। सभी गाड़ियों को इसी टाइम-टेबल के हिसाब से ही आने-जाने दिया जाएगा।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के लिए सिर्फ तय समय का ही पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम खराब होने और भूस्खलन के कारण यह टाइम टेबल कभी भी बदला जा सकता है। वे सफर शुरू करने से पहले पुलिस या प्रशासन से ताजा जानकारी जरूर ले लें।





