नालागढ़ बाजार में त्यौहारों के चलते कुछ दिन वाहनों की आवाजाही बंद

उज्जवल हिमाचल। नालागढ़

नालागढ़ बाज़ार त्याैहारों के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए कुछ दिनों के लिए दिन के समय बंद रहा करेगा। इसकी जानकारी एसडीम नालागढ़ राज कुमार ने दी है  एसडीम नालागढ़ ने बताया कि त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए 24 अक्तूबर से 03 नवम्बर, 2024 तक रोपड़ तथा कालका चौक से मुख्य बाजार नालागढ़ तक प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक अस्थाई रूप से नो पार्किंग ज़ोन के आदेश जारी किए हैं। वहीं इस अवधि में उक्त स्थानों पर आपातकालीन वाहन के अतिरिक्त अन्य किसी भी वाहन को खड़ा नहीं किया जा सकेगा और आदेशों के अनुसार फुटपाथ और बाजार क्रांसिग क्षेत्र में दुकानों व व्यवसायों द्वारा अतिक्रमण कर सामान लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे।

उन्होंने कहा कि त्यौहार के सीजन में दुकानदार और खरीदार को समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए यह नियम बनाया गया है। एसडीम नालागढ़ राजकुमार ने नालागढ़वासियों से यह अपील की है कि वह प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें। और बाजार आने की प्लानिंग इस प्रकार से करें ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़ें।
संवाददाताः सुरेंद्र सिंह सोनी