उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला नूरपुर के सचिव के रूप में रजनी महाजन की नियुक्ति मनोनीत किए जाने पर महिला वर्ग में काफी उत्साह देखा गया है। रजनी महाजन वर्तमान में नगर परिषद नूरपुर की उपाध्यक्ष हैं। इस अवसर पर एक भेंट वार्ता में बताया कि अपनी इस नियुक्ति पर रजनी महाजन ने पार्टी हाईकमान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल तथा प्रदेश के विपक्ष नेता जय राम ठाकुर व कांगड़ा-चंबा के सांसद राजीव भारद्वाज व नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का व जिला अध्यक्ष राजेश काका का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ उनका सम्मान नहीं, बल्कि पूरे नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से इस जिम्मेदारी को निभाएंगी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी। उनकी यह नई जिम्मेदारी पार्टी को और मजबूत करने और संगठन के कार्यों को गति देने में सहायक होगी। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश और जिला नेतृत्व द्वारा की गई है, जिस पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
संवाददाता : विनय महाजन





