मनीष के कत्थक को राज्यस्तरीय युवा उत्सव में मिला तीसरा स्थान

कालेज प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने मनीष को किया सम्मानित

Visit of Basa College counting center by Chief Observer
मुख्य पर्यवेक्षक द्वारा बासा कॉलेज मतगणना केंद्र का दौरा

मंडीः मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव में महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय के छात्र मनीष कुमार ने कत्थक में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मनीष कुमार की इस उपलब्धि पर मंगलवार को कालेज प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने उसे सम्मानित किया। कॉलेज में संगीत विभाग की अध्यक्ष विनती चब्बा ने बताया कि मनीष कुमार एक मेहनती कत्थक नर्तक है।

संगीत विभाग में ही हिमाचल प्रदेश के गुणी संगीत विद्वानों में गिने जाने वाले तबला वादक भगत राम और उनकी देखरेख में मनीष ने इस युवा उत्सव के लिए कड़ी मेहनत की है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने बताया कि इस युवा उत्सव में प्रदेश भर से 32 कॉलेजों ने भाग लिया था।

यह भी पढ़ेंः अम्बेडकर मिशन सोसाइटी ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि

कत्थक स्पर्धा में मनीष कुमार ने सबको पीछे छोड़ते प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिससे कॉलेज का नाम प्रदेश भर में रोशन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले युवा उत्सव में मनीष कुमार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने संगीत विभाग को इसके लिए बधाई दी है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।