बचत भवन में 25 जनवरी को मनाया जाएगा मतदाता दिवस समारोह : गंधर्वा राठौड़

उज्जवल हिमाचल ।हमीरपुर

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को बचत भवन में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ‘माई इंडिया, माई वोट–सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी’ थीम निर्धारित की गई है।

समारोह के दौरान मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई जाएगी, वहीं नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।