उज्जवल हिमाचल। टांडा
टांडा मेडिकल कॉलेज में इंटेक्स यूनियन के वार्ड बॉय हड़ताल पर हैं क्योंकि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। आज 13 तारीख हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी को भी वेतन नहीं मिला है। हड़ताल में महिलाएं भी शामिल हैं। इंटेक्स यूनियन के अध्यक्ष रुमला देवी और अन्य सदस्यों ने बताया कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता, वे प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर हड़ताल पर रहेंगे।
मेडिकल कॉलेज टांडा के प्रधानाचार्य ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे जितने दिन हड़ताल पर रहेंगे, उतने दिन की सैलरी काट ली जाएगी। इस पर इंटेक्स यूनियन ने कहा है कि वे अपनी मांगों पर अडिग रहेंगे और हड़ताल जारी रखेंगे।