नूरपुर में गहराया जल संकट, पूर्व विधायक व विभाग की कड़ी मशक्कत से कुछ वार्डों को मिली राहत

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर शहर में जारी पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते पाइपलाइन भूस्खलन की चपेट में आने और टूटने और पहाड़ों से मिट्टी गिरने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई है। हालांकि विभाग ने दिन-रात मेहनत कर कुछ वार्डों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बहाल कर दी है। नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन और वन मंडल निदेशक योगेश महाजन उर्फ सुंदरी की पहल तथा विभागीय कर्मचारियों की मशक्कत के चलते राहत पहुंची।

जिन वार्डों में सप्लाई बहाल नहीं हो सकी, वहां जल शक्ति विभाग ने अजय महाजन के निर्देश पर टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया। अधिशाषी अभियंता बलौरिया ने बताया कि यह समस्या केवल नूरपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में लगातार बारिश से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है। वहीं, भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने भी कुछ दिन पहले पेयजल संकट प्रभावित वार्डों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था और विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। स्थानीय स्तर पर चर्चा यह भी है कि पेयजल संकट को लेकर क्षेत्र में सियासी राजनीति भी परवान च