कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली के निधन पर शोक की लहर

कांग्रेस कार्यालय में दी श्रधांजलि,पार्टी के सभी कार्यक्रम किए रद्द

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ट नेता जीएस बाली का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस ने 5 नवंबर तक अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने उनके निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि जीएस बाली के निधन से पार्टी को काफी नुकसान हुआ है।

वे बड़े जनाधार वाले नेता थे और कई बार मंत्री रहने के साथ ही पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे और पार्टी को मजबूत किया। राठौर ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्हें काफी नुक्सान हुआ है, उनके साथ काफी समय काम किया है और उनके साथ अच्छे संबंध थे। उनके निधन पर आज यहां श्रद्धाजंलि दी गई और पार्टी ने उनके निधन पर अपने सभी कार्यक्रम पांच नवंबर तक स्थागित कर दिए हैं। पहली नवंबर से प्रदेश में पार्टी सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही थी, लेकिन अब ये अभियान पांच नवंबर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा रविवार को कांगड़ा में उनका अंतिम संस्कार होगा, जहां वे खुद जा रहे हैं और अन्य नेता भी मौजुद रहेंगे।