उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
बेरोजगार शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष संदीप घई ने कहा कि धीरे-धीरे सभी सरकारों से बेरोजगारों का भरोसा उठ रहा है I पूर्व में जो सरकार थी वह भी शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद नहीं भर पाई और वर्तमान में जो सरकार है इसके भी ढ़ाई (2.5) साल होने को है परंतु अभी तक शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद भरा नहीं गया है I हैरान करने वाली बात है कि पिछले 8 वर्षों से शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद नहीं भरा गया है I अब सरकार ही बताएं कि गलती किसकी है बेरोजगारों की आयु 50 प्लस पहुंच गई है I ऐसे ही चला रहा तो लगता है कि किसी को भी रोजगार नहीं मिलेगा हम सरकार के ध्यान में लाना चाहते हैं कि जो 870 प्लस 229 पद है उन्हें तुरंत प्रभाव से भरने की अनुमति दी जाए I
सरकार शारीरिक शिक्षकों के साथ सौतेला व्यव्हार कर रहा है। पिछले सात वर्षों से शारिक शिक्षाओं की एक भी भर्ती या पदोन्नति नहीं हुई है। यह बात शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संदीप घई ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व में तो माननीय उच्च न्यायालय का स्टे था , लेकिन वर्तमान में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती या पदोन्नति को लेकर कोई स्टे नहीं है। ऐसे में सरकार को इस दिशा में प्रक्रिया आरंभ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अलग अलग चल रहे गर्ल्स और ब्वाय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मर्ज कर एजुकेशनल बनाने पर डीपीई के पदों को दूसरे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में दिया जाए। शारीरिक शिक्षा पढ़ने वालों की संख्या ज्यादा है और पद स्वीकृत नहीं है। सरकार प्रदेश के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के डीपीई के पद सृजित करें, क्योंकि ऐसे स्कूलों की संख्या सैकड़ों में है और शारीरिक शिक्षा के विषय को अनिवार्य विषय रूप में स्कूलों में पढ़ाया जाए। शारीरिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि शारीरिक शिक्षकों के 870 स्वीकृत पदों पर जल्दी भर्ती की जाए। डीपीई के लगभग 150 रिक्त पदों पर प्रक्रिया शुरू की जाए।
इस मौके पर सुनील चट्टानी , संजीव काका , विशाल , अशोक , अनूप , सचिन , अंतरिक्ष (पालमपुर से) , वरुण , संदीप , विजय , नरेश , अजय , पीताम्बर , राकेश , नागेंदर , लुद्रमनि (कुल्लू से ) , संजीव कुमार धीमान (ऊना) , मंजीत , नरेश (बिलासपुर से) , हंसराज , रमेश , नरेश , शोकी , संजय , जोगिंदर (मंडी से) , सतपाल शर्मा , राजेश कुमार , राजिंदर तोमर , राजिंदर कुमार , संजीव शर्मा (सिरमौर से) , संदीप अरोड़ा (चंबा से) , ईश्वर दास राजेश दिग्गल रमेश (सोलन से) कई बेरोजगार शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे I





