किसानाें काे गेंहू की फसल का मिले सही मूल्य : पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

किसान परिवार से संबंध रखने वाले प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया गेंहू की फसल को खुद काटा और प्रदेश के किसानों के हितों की अबाज़ उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को ध्यान में रख कर पहले गेंहू, आलू ओर अन्य फसलों को सरकार खुद उठाए, जिससे किसानों की फसल का उचित मूल्य मिल सके।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर के अंदर जो किसानों की फसल को खरीदने के लिए कलेक्शन सेंटर पूर्व कांग्रेस की सरकार ने मंजूर किया था उसको शुरू करके किसानों की फसल प्रदेश सरकार कृषि विभाग खुद उठाए, जो सस्ता राशन उचित मूल्य की दुकानों में देते है। सबसे पहले प्रदेश के किसानों की फसल उठाए और उनको सही मूल्य दें, फिर उचित मूल्य की दुकानों में भेजे।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdCIqPYEk7A2g5qJB5u8aq9lxEnlG1dJRcm61FVf9MZ23Wwzw/viewform?vc=0&c=0&w=1

उसके बाद अगर राशन की कमी खलती है, तब बाहरी राज्यों से सरकार राशन उठाएं। पठानिया ने कहा कि समय समय पर प्रदेश सरकार किसानों की जरूरतों का ध्यान दें। पठानिया ने कहा कि पहले भी किसानों की अबाज़ उठाई थी और आगे भी किसानों के हितों की अबाज़ उठाता रहूंगा। पठानिया ने जनता और किसानों से अपील भी की करोना वायरस की महामारी के चलते लोकडॉन 3 के प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करके ही खेतो में काम करे और सुरक्षित रहे।