उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इस बार जंगली मुर्गे के चटकारे लेने पर भाजपा ने सुक्खू पर हमला बोला है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों को लेकर सीएम सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हिमाचल में संरक्षित प्रजाति के जंगली मुर्गे का शिकार कर उसे खाना अपराध कर क्षेणी में आता है तथा मुख्यमंत्री सुक्खू व उसकी मित्र मंडली ने यह अपराध प्रदेश के चैपाल विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाके कुपवी के टिककर गांव में अपने दौरे के दौरान किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से जनता सरकार की कारगुजारी से त्रस्त हो चुकी है तथा मुख्यमंत्री जंगलों में पिकनिक मना रहे हैं और मित्रों के साथ क्षत प्रजाति के जंगली मुर्गे का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने वाइल्डलाइफ एक्ट तहत जिस जानवर व पक्षी के शिकार पर रोक लगाई हुई है, उसका शिकार करना अपराध माना गया है। उस जंगली मुर्गे को मुख्यमंत्री के डिनर मेन्यू में परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगली मुर्गे का शिकार और उसका सेवन वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत अपराध माना जाता है।
कानून के मुताबिक, जंगली मुर्गा मारने पर सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उनके डिनर मेन्यू में जंगली मुर्गा शामिल होना सरकार की कार्यप्रणाली पर स्वालिया निशान खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि डिनर में जंगली मुर्गा परोसा गया है तो क्या सरकार खुद को दोषी मानेंगी? उन्होंने कहा कि कभी कर्मचारियों का वेतन रोक कर, कभी समोसे की जांच करवाकर, कभी होटलों को बंद कर, कभी हिमाचल भवन को बेचे जाने पर तथा साथ की सरकार की दस झूठी गारंटियों लेकर देश भर में सुक्खू सरकार की किरकिरी हुई है, तथा अब जंगली मुर्गे को डिनर प्लेट पर परोस की सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश का नाम देश भर में बदनाम किया है।