विधायक बनते ही शाहपुर में लाउंगा विकास की लहर: पठानिया

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता

शाहपुर : अभिनंदन मैरिज पैलेस शाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर कमेटी द्वारा आयोजित शाहपुर कांग्रेस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि एव प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया के पहुंचने पर शाहपुर कांग्रेस कर्तकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा ढोल नगाड़ों एव फूलों के हार पहनाकर और नारों के बीच जोरदार स्वागत किया गया।

इस बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए शाहपुर कांग्रेस कार्यक्रताओं की भावनाओं को देखते हुए इस सम्मेलन को आयोजित किया गया। जिससे शाहपुर हल्के में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया की जीत सुनिश्चित की जाए। शाहपुर कांग्रेस पार्टी केवल पठानिया के नेतृत्व में चुनाव जीतने के लिए तैयार है।

राणा ने कहा की शाहपुर हल्के में अगर सही मायने में किसी लोभ लालच के बिना शाहपुर में जनता की सेवा की है तो वो केवल पठानिया है। क्योंकि बिना विधायक बिना मंत्री पद के पठानिया ने शाहपुर हल्के में विकास की रूप रेखा खिंची थी लेकिन दुर्भाग्य पूर्ण प्रदेश में सरकार बदल गयी और शाहपुर हल्के की विधायिका एव मंत्री शाहपुर के हकों को रखने में नाकाम रही। जिससे शाहपुर हल्के की जनता आज मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जिता कर शिमला भेज कर शाहपुर हल्के के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। जिससे जनता को हर सुख सुविधा प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें : महिला की धमकी, पीएम दौर के दौरान परिवार सहित आत्मदाह का ऐलान

मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शाहपुर क्षेत्र की जनता का तहदिल से धन्यवाद करता हुं। जिन्होंने मुझे इतना प्यार सम्मान दिया। आज इस सम्मलेन में मुझे मुख्यातिथि बुला कर जो मुझे प्यार दिया मैं जिंदगी भर आपका ऋणी रहूंगा। पठानिया ने कहा कि मैं शाहपुर हल्के का नेता नहीं बल्कि शाहपुर क्षेत्र की जनता का बेटा हुं। मैं नेता बन कर नहीं बल्कि बेटा बन कर शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से शाहपुर क्षेत्र का सामान विकास करना चाहता हुं।

पठानिया ने पूरे जोश होश के साथ शाहपुर की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि शाहपुर हल्के की जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के पश्चात जनता के सेवा में लग जाऊंगा क्योंकि मुझे पता है शाहपुर हल्के में अभी बहुत कार्य करने को बाकि हैं। जिसमें मुझे दिनरात एक करना पड़ेगा। शाहपुर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा उद्योग स्थापित करके रोजगार के अवसर पैदा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। सरकार में महिलाओं के कार्यक्रम की नीतियों को ला कर आत्म निर्भर बनाना मेरा प्रथम कर्तव्य रहेगा। शाहपुर हल्के की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना मेरा प्रथम कार्य होगा। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को शिक्षा का हब बनाया जाएगा और आपके आशीर्वाद से केंद्रीय विश्वविद्यालय की लड़ाई लडूंगा और केंद्रीय विश्वविद्यालय को शाहपुर के अंदर ही स्थापित किया जाएगा। शाहपुर हल्के की जनता की हर मांग को पूरा करना मेरा पहला कार्य होगा। जिससे शाहपुर हल्के की जनता को लगे की शाहपुर हल्के की जनता ने अगर विधायक बनाया है तो हमने सही चुनाव किया है। पठानिया ने कहा कि इन मुद्दों के साथ जनता के बीच जा कर चुनाव लडूंगा।

चंगर क्षेत्र में सूखा हार पानी की योजना को पूरा किया जाएगा। लंज में 50 और हार चक्कियां में 50 बेड का हॉस्पिटल बनाया जाएगा। आईटीआई व शाहपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया जाएगा। धार कंडी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। बरनेट घेरा सड़क को बना कर धर्मशाला से जोड़ा जाएगा। धार कंडी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाई जाएगी। शाहपुर क्षेत्र में किसानों के लिए बीज कलेक्शन सेंटर को पूर्ण रूप से बना कर इसको शुरू किया जाएगा। शाहपुर क्षेत्र में मिल्क कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाएगा। झुलाड के अंदर 143 कनाल जमीन का भी सदुपयोग किया जाएगा। रिहलु के ऐतिहासिक किले का पर्यटन की दृष्टि से सौंदर्य कर्ण किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पीने के पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। शाहपुर के अंदर ओबीसी भवन बनाया जाएगा। भूतपूर्व सैनिकों के लिए ईसीएच, कैंटीन और रेस्टहाउस के लिए भवन बनाया जाएगा। फोरलेन से प्रभावित बाजारों को बचाया जाएगा। मच्छयाल, ततवानी के ऐतिहासिक जगहों का सौंदर्य किया जाएगा। द्रमन में पथ परिवहन का सब डिपो खोला जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। युवाओं के लिए रैत के मैदान को स्टेडियम बनाया जाएगा।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर बरयाम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ठाकुर गोवर्धन सिंह रिटायर विधानसभा सेक्टरी, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा, भूतपूर्व सैनिक लीग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल सिंह, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महामंत्री सुनील बलोरिया, रिंकू बलोरिया, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव प्रदीप बलोरिया विशाल जम्वाल, विक्की, अश्वनी शर्मा द्रमन व्यपार मंडल अध्यक्ष, कमल कटोच पूर्व उप प्रधान, अजय बबली प्रधान, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश पटियाल, पूर्व युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया, रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान व उप प्रधान, एनएसयुआई, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस आदि गणमान्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

संवाददाता : ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।