CM सुक्खू के आशीर्वाद से हिम गंगा योजना के तहत कांगड़ा को किया चयनितः केवल पठानिया

With the blessings of CM Sukhu, Kangra was selected under the Him Ganga scheme: Kewal Pathania
CM सुक्खू के आशीर्वाद से हिम गंगा योजना के तहत कांगड़ा को किया चयनितः केवल पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया ( MLA Kewal Singh Pathania) ने आज सिहुवा पंचायत में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भारतीय अनुसंधान क्षेत्रीय केंद्र पालमपुर द्वारा अनुसूचित जाति के 11 बीपीएल परिवारों के लोगों को नस्ल दार बकरियां ,पशुओं के लिए फीड व दवाइयां का सामान एक परिवार को बांटा।

तो वहीं 20 परिवार के अनसूचित जाती के बीपीएल लाभार्थियों के लोगों को चेप कटर बांटे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जो गरीब जनता के लिए कांग्रेस सरकार ने कार्यक्रम चलाए थे वो पिछले पांच वर्षो में पूर्व की भाजपा सरकार ने बन्द कर दिए थे। आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आते ही गरीब जनता के कार्यक्रम शुरू कर दिए है।

यह भी पढ़ेंः तीन दिवसीय लिदबड मेले का हुआ शुभारंभ

जिससे जनता अपना हक ले सके। विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिससे किसान अपनी फसल को अच्छे दामों में बेच सके। प्रदेश की कांग्रेस सरकार बचनबद है कि गरीब जनता की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

90 हजार युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोल दिये गए है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता है कि प्रदेश के हर वर्ग की जनता खुशहाल बने। विधायक ने कहा कि मैं शाहपुर की जनता का विधायक नहीं बल्कि सेवक हूं। जब तक सांस में सांस है, तब तक मैं जनता की सेवा करता रहूंगा।

शाहपुर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की हर योजना हर घर मे पहुंचेगी और उसका लाभ जरूर मिलेगा। हिमगंगा योजना को मुख्यमंत्री ठाकुर सिंह सुक्खू ने जिला काँगड़ा को चयनित किया जिसमें काँगड़ा के पशुपालकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस मौके पर प्रधान अजय बबली, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, डॉ. जीमल केन्द्र प्रभारी, क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर, गोरखमल, वीरबल सिंह परियोजना प्रभारी, उमा शंकर पति वरिष्ठ वैज्ञानिक, रिंकू शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, रोशन रंजीत सिंह टेक्निकल अधिकारी, एसके जुकसी टेक्निकल अधिकारी, बलविंदर सिंह राणा टेक्निकल अधिकारी, प्रधान अरुणा देवी, बलदेव सिंह राणा, एडवोकेट विजय मेहरा, आकाश कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।