- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

क्वारंटीन के दौरान महिला की मौत

Must read

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में क्वारंटीन में रह रही एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। क्वारंटीन में रह रही महिला की मौत अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चार दिन पहले ही दिल्ली से वापस अपने घर आई थी। महिला कटिंडी पंचायत द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रह रही थी।

सोमवार को इसकी तबीयत खराब हुई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसे एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही इसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज में तैनात डाक्टरों ने इसे मृत पाया। कोविड-19 की संभावना को ध्यान में रखते हुए उक्त महिला का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया है।

एवरेस्ट पब्लिकस्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://eepurl.com/g0Ryzj

अब सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक महिला कुल्लू जिला की रहने वाली बताई जा रही है, जो हाल ही में दिल्ली से अपने मायके आए थे। महिला का मायका कटिंडी पंचायत में बताया जा रहा है, जहां यह महिला दिल्ली से आई थी और यहां के क्वारंटाइन सेंटर में रह रही थी। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसलिए कोरोना जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: