उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए, पुलिस थाना नूरपुर क्षेत्र में चक्की पुल कंडवाल में गश्त के दौरान नसीब कुमार पुत्र रूप लाल से 52.12 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की थी। जिस पर उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट मे पंजीकृत किया गया था।
इस अभियोग में आरोपी से की गई पूछताछ व तथ्यों की जांच के द्वारा यह पाया गया कि इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं। जिनकी तलाश पुलिस नूरपुर द्वारा विभिन्न-2 स्थानों पर अमल में लाई जा रही थी। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त अभियोग में वांछित एक अन्य आरोपिया रोजी उर्फ डिम्पी पत्नी गुलशन उर्फ टोनी निवासी गांव व डाकघर डीडा सांसियां जिला गुरदासपुर, पंजाव को उसके गांव डीडा सांसिओ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस अभियोग में आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी पुलिस जिला नूरपुर का नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उपरोक्त अभियोग की जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपिया के खिलाफ पहले भी कई अभियोग दर्ज हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है। रोजी उर्फ डिम्पी पत्नी गुलशन उर्फ पंजाब के विरुद्ध लगभग 8 मुकदमे पंजाब के थाने में दर्ज है।
संवाददाता : विनय महाजन





