कांगड़ा के खोली गांव में महिला ने लगाया फंदा

Woman hanged herself in Kholi village of Kangra
मधुबाला अपने पीछे 3 वर्षीय बेटी छोड़ गई है

कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में आत्महत्या का मामला सामने आया है। कांगड़ा के खोली गांव में 28 वर्ष की महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मधुबाला पत्नी अजय कुमार के रूप में की गई है। वहीं महिला की मौत के बाद मायका पक्ष व अन्य लोगों ने खूब हंगामा किया तथा ससुराल वालों पर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों पर मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस को माहौल शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात 11 बजे जब पुलिस ने मृतका के पति व सास को गिरफ्तार किया तब जा के माहौल शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला शुक्रवार देर रात का है। मूमता की मधुबाला की शादी खोली के अजय से 2019 में हुई थी। डीएसपी मदन लाल धीमान ने बताया कि जैसे ही महिला के फंदा लगाने की सूचना मायका पक्ष को मिली है तो वहां से भारी संख्या में लोग मृतका के ससुराल पहुंचे तथा रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए कांगड़ा व नगरोटा से पुलिस दल मंगवाना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः खाई में लुढ़की कार, एक की मौत, चार घायल

बता दें कि मधुबाला अपने पीछे 3 वर्षीय बेटी छोड़ गई है। वहीं मृतका के पिता जीवन लाल पुत्र मोलू राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ससुराल पक्ष के लोग (सास व पति) उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे व दहेज के लिए तंग करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मधुबाला का पति अजय कुमार भी मारपीट करता था, जिससे उनकी लड़की ने तंग आकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर मृतका के पति अजय कुमार व सास आशा देवी निवासी खोली के खिलाफ धारा 498, 306 व 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि मृतका के पति व सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।