दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनने से हुआ नारी शक्ति का उत्थान : रंजू रस्तोगी

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्वाचन पर हिमाचल भाजपा की प्रतिक्रिया में भाजपा नेत्री रंजू रस्तोगी ने कहा कि भाजपा ने एक महिला को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया है, जो महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का सशक्तिकरण और भी बेहतर तरीके से होगा। रंजू रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, व भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के हितों को सोते हुए एक सीएम के पद पर महिला को आसीन किया है। रंजू रस्तोगी ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री बनने से नारी शक्ति का उत्थान होगा।

यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा और उन्हें सशक्त बनाऐगा। दिल्ली सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना के अलावा, दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए कई अन्य योजनाएं भी शुरू की हैं, जैसे कि महिला हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा योजना ये योजनाएं महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने में मदद करेंगी।
कुल मिलाकर, दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनने से नारी शक्ति का उत्थान होगा और महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाएगा।