हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Yellow alert issued for rain in Himachal Pradesh
14 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवरट लेने वाला है। जहां प्रदेश से मानसून के अलविदा होने की बात कही जा रही है वहीं हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 14 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित कई जगह मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 31.2, बिलासपुर में 28.1, मंडी में 28.0, कांगड़ा में 27.8, हमीरपुर में 27.2, धर्मशाला में 27.0 और शिमला में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

ये भी पढ़ें : थुनाग में करोंड़ो की लागत का मिनी सचिवालय आज होगा जनता को समर्पित

वहीं, शुक्रवार रात को नगरोटा सूरियां, गुलेर, बैजनाथ, कोटखाई, नाहन, चंबा, डलहौजी और ठियोग में हल्की बारिश हुई। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 5.7, कुकुमसेरी में 6.7, नारकंडा में 9.4, कल्पा में 9.5, मनाली में 12.5 और शिमला में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

संवाददाता : ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।