युवा पीढ़ी नशे के चंगुल से निकालना मुख्य उदेश्य: त्रिलोचन सिंह

मनीष कोहली। शाहपुर

पुलिस थाना शाहपुर में नए मुखिया के रूप में पुलिस इंस्पेक्टर त्रिलोचन सिंह ने बतौर एसएचओ शाहपुर पदभार संभाल लिया। पूर्व एसएचओ हेम राज शर्मा के सेवानिवृत होने के बाद के बाद से यह पद कुछ दिन खाली रहा। त्रिलोचन सिंह इससे पहले पंचरुखी, हरिपुर व् कोटकहलूर में भी एसएचओ रहे। उन्होंने इसके इलावा कई थानों में अपनी सेवाएं दी है।

शाहपुर थाना की बात करें तो त्रिलोचन सिंह पहले पुलिस इंसपेक्टर हैं जो शाहपुर थाने में अपनी सेवाएं देंगे। इससे पहले बाकी यहां सभी थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर रैंक के ही एसएचओ शाहपुर रह चुके हैं। नए थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह लोगों के बीच में सामाजिकसुरक्षा की भावना को बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह एक लोक सेवक हैं।

यातायात नियमों व कानून की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

उनका सबसे पहला कार्य पुलिस और लोगों के बीच की खाई को दूर करना है शिकायतकर्ता थाने से पूर्णतरू पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर जाए, पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा। लोगों की पुलिस से सबंधित समस्याओं का निवारण किया जायेगा । लोगों की जानमाल की सुरक्षा का दायित्व उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है साथ ही युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में न फंसे ,नशे के कारोबार अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा। वहीं यातायात नियमो व कानून की अवहेलना करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा।