बज्रेश्वरी गौशाला में युवाओं ने पेश की सेवा की मिसाल, पशुओं के लिए दिया 103 किलो खीरा व 60 किलो चोकर

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

कांगड़ा बायपास रोड पर स्थित बज्रेश्वरी गौशाला में आज कांगड़ा के युवाओं द्वारा 103 किलो खीरे व 60 किलो चोकर गोसदन में मौजूद बेसहारा पशुओं के लिए दी गई। लगभग हर महीने कांगड़ा के युवा अपने निजी खर्च से यह सेवा कईं बार करते रहते है। जिससे गोसदन में बेसहारा पशुओं को चारे की कमी ना हो।

इस दौरान युवाओ में अक्षित मेहरा, आशीष शर्मा, निखिल, शिवम, अमन, विनीत मौजूद रहे। उन्होंने कांगड़ा की जनता से भी मीडिया के माध्यम से इस तरह की निस्वार्थ भाव की सेवा बेसहारा पशुओं के लिए करने का आग्रह किया है।

संवाददाता: अंकित वालिया 

Please share your thoughts...