जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने ग्रांम पंचायत नदेहड़ में शमशान घाट के लिए स्वीकृत किए 2 लाख

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जिला परिषद कांगड़ा कुलभाष चौधरी ने आज ग्रांम पंचायत नदेहड़ के वार्ड नं 5, 6, 7 व चिन्मय सीता राम महिला मंड़ल में पहुंचे। वहां पंहुचने पर गांववासियों ने गांव में चल रही सम्सयाओं के बारे जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी का अवगत करवाया। कुलभाष चौधरी ने पूर्व मे जो शमशान घाट के लिए  घोषणा की थी उसके लिए 2 लाख की स्वीकृत किए साथ ही महिला मंडल के लिए 1.50 लाख राशि और 6 सोलर लाइटें भेंट की। कुलभाष चौधरी ने 2 लाख 30 हजार महिला मंडल को सही तरीके से बनाने के लिए देने का आश्वासन दिया। शहीदी दिवस पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महान स्वंतत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


वहीं, कुलभाष चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अब तक का कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने कार्यकाल में सभी कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों, बागबानों, दलित, महिला व युवा वर्ग सहित समाज के सभी वर्गो का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार का समाजिक पेंशन योजना की आयु 60 वर्ष करना का निर्णय आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत भरा योगदान है।  ऐसे और भी कई निर्णय जयराम सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिए हैं।

वहीं, बीजेपी नेत्री पवना चैधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है।  इस मौके पर प्रधान किरण, सचिव अरूणा, इंदिरा, नीनू देवी, नीतू, विंता, शशि, पूजा, अल्पना, पवन कुमार, अनिता, बबली, जीवन कुमार सुभाष चंद उपस्थित रहे।