PM SHRI न्यू कांगड़ा स्कूल में जोनल लेवल बाल मेला आयोजित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू कांगड़ा में जोनल लेवल PM SHRI बाल मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मेले में पीएम श्री स्कूल के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश महाजन, समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेश शर्मा ने स्कूल की प्रगति और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए स्कूल को ₹51,000 की सौगात प्रदान की। उनकी इस घोषणा से प्राप्त हुए रूपए से विद्यालय में विकास के कार्य किए जाएंगे।

संवाददाता: अंकित वालिया

Please share your thoughts...