अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता के लिए कांगड़ा की 16 सदस्यीय हॉकी टीम रवाना

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

चंबा में होने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला कांगड़ा की हॉकी टीम को रविवार रवाना किया गया। इस दौरान हॉकी कांगड़ा के महासचिव सतिंद्र त्रेहन, टेक्निकल एडवाइजर राजकुमार व शैलेंद्र पठानिया, हॉकी कांगड़ा के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार व प्रेस सचिव रितेश ग्रोवर भी मौजूद थे। टीम को रवाना करने से पूर्व हॉकी कांगड़ा के महासचिव सतिन्द्र त्रेहन ने हॉकी कांगड़ा की टीम से बात की व उन्हें खेल भावना से खेलने की नसीहत देते हुए कहा उनसे इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की।

हॉकी कांगड़ा के प्रैस सचिव रितेश ग्रोवर ने बताया कि चंबा में हो रही अंडर-19 हॉकी इस प्रतियोगिता के लिए जिला कांगड़ा द्वारा 16 सदस्यों की टीम भेजी गई है जिसमें अविनाश, मोहित, अर्शदीप, शुभश, समीर, आदित्य कुमार, अंकुश ठाकुर, अंकुश, अर्जुन, सुजल, निखिल, आदित्य, दीपक, साहिल, अंकित व रितेश शामिल है। उन्होंने बताया टीम के कोच व मैनेजर की जिम्मेदारी सुधीर हैप्पी व अक्षय को सौंपी गई है।