बिझड़ी ब्लॉक में 25 बीडीसी व चार जिला परिषद सदस्यों परिणाम घोषित

चार जिला परिषद सदस्यों में भाजपा को तीन व कांग्रेस को एक सीट पर मिली जीत

एसके शर्मा। हमीरपुर

बिझड़ी ब्लाक की 52 पंचायती राज संस्थाओं के लिए तीन चरणों में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुई। शुक्रवार को सुबह ब्लॉक के कार्यालय में बीडीसी सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना शुरू हुई थी व शनिवार सुबह को उनके परिणाम घोषित किए गए। बिझड़ी ब्लॉक में 25 बीडीसी सदस्य व चार जिला परिषद सदस्य चुने गए। जिला परिषद में ब्ल़ॉक की चार सीटों में से तीन भाजपा व एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। ब्लॉक में अधिकतर बीडीसी भी भाजपा के जीते हैं। बिझड़ी ब्लॉक में 25 बीडीसी सदस्यों के लिए 104 उम्मीदवार मैदान में थे। चार जिला परिषद सदस्यों के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में थे।

बताते चलें कि बिझड़ी ब्लॉक की 52 ग्राम पंचायतों में 25 बीडीसी सदस्य व चार जिला परिषद सदस्य चुने गए हैं। बीडीसी सदस्यों के लिए वार्ड-1 मोरसू सुल्तानी से मंजू देवी, वार्ड-2 सौर से विनोद कुमार, वार्ड-3 पाहलू से शर्मिला देवी, वार्ड-4 करेर से सुदर्शन शर्मा, वार्ड-5 कुल्हेड़ा से राकेश कुमार, वार्ड-6 समताना कलां से गुरदीप सिंह, वार्ड-7 सोहारी से अमिता कुमारी, वार्ड-8 धंगोटा से अनिल कुमार, वार्ड-9 बल्ह विहाल से मंजू कुमारी, वार्ड-10 बिझड़ी से अनीता कुमारी, वार्ड-11 दलचेहड़ा से अनीता कुमारी, वार्ड-12 चकमोह से ममता देवी, वार्ड-13 सकरोह से अंजना शर्मा, वार्ड-14 कलवाल से रोशन लाल चौधरी, वार्ड-15 बड़ाग्रां से तारा देवी, वार्ड-16 रैली से रीना कुमारी, वार्ड-17 ग्यारहग्रां से चंचल कुमारी, वार्ड-18 गारली से अंजना कुमारी, वार्ड-19 धबडियाना से सुभाष चंद बन्याल, वार्ड-20 बल्याह सुरेश कुमार, वार्ड-21 बणी मुकेश कुमार, वार्ड- 22 ननांवां से सुरजीत सिंह, वार्ड-23 बड़सर से सीमा कुमार, वार्ड-24 जौड़े अंब से पवन कुमार व वार्ड-25 दांदडू से चमन लाल को बीडीसी सदस्य चुना गया है।

वहीं, चार जिला परिषद सदस्यों में वार्ड-11 करेर से भाजपा समर्थित राजेश कुमार उर्फ मांगा, वार्ड-12 बिझड़ी से कांग्रेस समर्थित मीना कुमारी, वार्ड-13 बड़सर से भाजपा समर्थित बीना कुमारी व वार्ड-14 दांदडू से भाजपा समर्थित संजीव शर्मा ने जीत हासिल की है। उधर, उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बड़सर ओपी शर्मा ने बताया कि बिझड़ी ब्लॉक की पंचायतों 25 बीडीसी सदस्य व चार जिला परिषद चुने गए है व उनके परिणाम घोषित कर दिए
गए हैं।