25 फूट आरसीसी का ढंगा दे रहा हादसों को न्यौता

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

राजधानी शिमला में कुछ समय पहले कच्चीघाटी के पास 8 मंजिला मकान धराशाही हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। और उसके साथ लगते 4 अन्य मकानों को तोड़ने के भी आदेश दिए गए। वहीं दूसरी ओर टूटीकंडी के आरसीसी का ढंगा दिया गया है और ढंगे के पीछे पुराने मकानों की मिटी डंपिग की गई है। ओर बरसात के चलते ढंगा फूलना शुरू हो गया।

वहीं स्थानीय निवासी चंद्रमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि ढंगे के पीछे मिटी की डंपिग की गई है, और बरसात के बाद ये ढंगा फूलना शुरू हो गया जो की स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। स्थानीय निवासी ने कहा कि नगर निगम इसकी जाँच करवाए ओर इस पर कार्यवाही करे। इससे पहले कच्ची घाटी में हादसा हुआ है उसके बाद नगर निगम की नींद खुली है।

वहीं पार्षद ने कहा कि उन्हें जानकारी मिलते ही उन्होंने नगर निगम को भी इसके बारे में जानकरी दी है। लेक़िन अभी तक नगर निगम की तरफ़ से कोई कार्यवाही नही की गई। उन्होंने कहा कि इसकी जाँच होनी चाहिए और पुराने घरों को तोड़ कर जो नए घर बनाए गए है। उनके नक्शों की भी जाँच होनी चाहिए। यदि कोई भी अवैध रूप से बनाए गए है उनकी बिजली और पानी के कनेक्शन कांटे चाहिए।