आरटी-पीसीआर टैस्ट में 29 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर

जिला में शनिवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर उपमंडल के नैण क्षेत्र के गांव रपड़ की 49 वर्षीय, 52 वर्षीय, 55 वर्षीय और 25 वर्षीय चार महिलाएं, गलोड़ क्षेत्र के गांव हटली के पांच लोग 45 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय व्यक्ति, 56 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला और 43 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।

भोरंज के गांव भरेड़ी में कार्यरत दो लोग 45 वर्षीय व्यक्ति और 59 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के गांव किटपल का 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव कोहला के तीन लोग 54 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय लड़का, बड़सर उपमंडल के भकड़ी क्षेत्र के गांव मकटरी की 59 वर्षीय महिला, मैहरे का 35 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर की 33 वर्षीय महिला, बणी क्षेत्र के गांव ढबरियाणा के दो लोग 37 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय महिला, भोरंज के धमरोल क्षेत्र के गांव खुरल की 63 वर्षीय महिला, गांव दिम्मी की 46 वर्षीय महिला, गांव बस्सी का 40 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के लगमनवीं क्षेत्र के गांव घुमारवीं का 4 वर्षीय बच्चा, उट्टप क्षेत्र के गांव बटनेरी का 54 वर्षीय व्यक्ति, कुलहेड़ा क्षेत्र के गांव डुगवार की 60 वर्षीय महिला और सुजानपुर के गांव खैरी का 52 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति और 71 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।