सोलन में 40 लोगो ने थामा कांग्रेस का दामन

सुरेंद्र सिंह सोनी। बीबीएन
सोलन में आज 40 लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सभी ने कांग्रेस का हाथ थामा लिया। सोलन में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुन्यतिथी व  सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार ने पट्टी पहनाकर सभी को कांग्रेस जॉइन करवाई। इस अवसर पर कांग्रेस ज्वाइन करने वाले लोगो का महुँ  मीठा करवाया गया। सोलन कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा  कांग्रेस के परिवार में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सोलन में जो भी भाजपा की बी टीम है वो जब भी चाहे कांग्रेस को जॉइन  कर सकते है। कांग्रेस में हमेशा उनका स्वागत है।