कोरोना अपडेट : कांगड़ा में 6 नए मामले

उज्ज्वल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

जिला कांगड़ा में एक साथ छह लोग काेरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच लोग मुंबई से लौटे थे व परौर में क्वारंटाइन थे, जबकि एक व्यक्ति जालंधर से लौटा था। कोरोना संक्रमितों में पालमपुर का 49 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, लंबागांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, भवारना की 44 साल की महिला व जयसिंहपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह सभी 18 मई को मुंबई से लौटे थे और परौर में क्वारेन्टीन थे।

इसके अलावा जालंधर से लौटा 68 वर्षीय बुजुर्ग टांडा अस्पताल के सारी वार्ड में उपचाराधीन था। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इनमें पांच मरीजों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ रेफर किया गया है। जबकि 70 साल की बुजुर्ग महिला को धर्मशाला अस्पताल शिफ्ट किया गया है।