कोरोना अपडेट : कांगड़ा में 6 नए कोरोना पॉजिटिव

उज्ज्वल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

जिला कांगड़ा में बाहरी राज्यों से लौटे लोगों के करोना संक्रमित होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं बुधवार को 13 मामले सामने आने के बाद वीरवार को भी इसमें इजाफा हुआ है। मुंबई से लौटे हुए 6 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक महिला और 5 पुरुष हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की इनमें एक 54 वर्षीय महिला जो कि ज्वालामुखी क्षेत्र की है। इसके अलावा नूरपुर उपमंडल के सुलयाली क्षेत्र का एक 54 वर्षीय व्यक्ति, उपमंडल इंदौरा का 24 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां का 21 वर्षीय युवक, उपमंडल जयसिंहपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति और भवारना क्षेत्र का 36 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी हाल ही में मुंबई से लौटे थे और इन्हें परौर में क्वारेन्टीन सेंटर में रखा गया था। डीसी ने कहा कि सभी को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।