नहाने गई युवती सहित 6 लोग डूबे, तीन के मिले शव

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
पानीपत के गांव जलमाना के पास बड़ा हादसा हो गया। सुबह सैर करने निकले एक परिवार को लगा कि यमुना का जलस्तर कम है। वहीं युवती ने सोचा कि यहीं नहा लेते हैं। जैसे ही वो अंदर गई, उसके पीछे दो बच्चे भी आ गए और तीनों ही नदी में डूब गए। वहीं इन लोगों को बचाने गए के लिए तीन अन्य लोग भी डूब गए। जानकारी है कि अब तक तीन के शव मिल चुके हैं। गोताखार बाकी तीन की तलाश कर रहे हैं। डूबने वाले लोगों में से दो लोग करहंस और चंदौली में के थे। जलमाना गांव पानीपत में यमुना नदी के साथ ही लगता है। यहां की रहने वाली सरिता अपने बेटे 15 वर्षीय सागर और 13 वर्षीय बेटी पायल के साथ नहर के पास सैर करने आई थी। उनके साथ 20 वर्षीय सोनिया भी थी। सोनिया ने कहा कि यहां पर पानी कम है वह नहाने जा रही है। उसके पीछे सागर और पायल भी आ गए और डूब गए। जब तक गोताखार और ग्रामीण आए, तब तक चार लोग डूब चुके थे।

अभी तक तीन के शव मिल चुके हैं और तीन की तलाश जारी है। चंदौली और करहंस के जो दो युवक डूबे हैं, वे जलमाना में अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे। घटना के बाद दोनों के ही गांवों में शोक की लहर है। सरिता, सोनिया और बादल का शव मिल चुका है। पायल, सागर और गौरव का अभी तक पता नहीं चला है।