जड़ोल के 6 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को लगा झटका

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
मंडी संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं प्रदेश में शहरी निकाय और पंचायत चुनावों के सरगर्मीयां बढ़ने से सियासी उठा पटख भी तेज हो गई है। इसके तहत सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की जड़ोल पंचायत के रोहित कुमार, मेहर सिंह, चंद राम,  राज कुमार, दीपक कुमार और लाल सिंह सहित 6 लोगो ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो और मोदी सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है।
स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल ने सभी का हार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस की दमनकारी नीतियों को देखकर लोगों का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है। इसलिए लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अभी से ही 2022 की विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। ताकि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सके।