मजबूती देने के लिए महिला मोर्चा ने शुरू की कबायद

अभिषेक। हरिपुर

भाजपा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विस्तारक योजना पूर्ण होने के बाद अब संगठन को मजबूती देने के लिए महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत करने की कबायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज देहरा भाजपा महिला मोर्चा ने हरिपुर में देहरा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रुबीना चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा की देहरा भाजपा महिला मोर्चा सशक्त हो कर संगठन की मजबूती के लिए दिन रात काम कर रहा है।

बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्षा रुबीना चौधरी ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा देहरा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रविंदर सिंह रवि के दिशा-निर्देशों के अनुसार देहरा महिला मोर्चा हर बूथ पर 20 महिलाओं को अपने साथ जोड़ कर संगठन को मजबूत करेगा।उन्होंने कहा कि इसी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए आज की यह वैठक पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ रखी गई थी। वैठक में उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने कहा कि संगठन तथा समाज के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। तथा शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार देहरा में महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करेंगे।

इस मौके पर देहरा मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्षा रुबीना चौधरी, मंडल महामंत्री रंजीत गुलेरिया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्णा देवी, सचिव कमलेश चंदेल, बिना देवी, मीना कुमारी, युवा मोर्चा महामंत्री अमन सनोरिया, जिला कार्यकारणी सदस्य अतुल महाजन, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजेंदर गुलेरिया, मंडल सचिव प्रवीण कुमार, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अंकुश वशिष्ठ, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रोहित शर्मा बीर सेन, गिरिधर वशिष्ठ, योगेश रैना, सुमन कुमारी, नीलम, संदीप शर्मा, देस राज शर्मा, सुभाष सैनी, अजीत चौधरी, सनक कुमार, नरेंद्र रैना व अंजना सरोच आदि उपस्थित रहे।