राजकीय महाविद्यालय में 23 अक्तूबर को लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत हो रहा है आयोजन

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में 23 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक प्रदर्शनी में कॉलेज में पढ़ाए जा रहे विषयों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं एवं धार्मिक पुस्तकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत इस पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कॉलेज में पढ़ाए जा रहे 18 विभिन्न विषयों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं धार्मिक पुस्तकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक प्रदर्शनी के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य जहां कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को पुस्तकों के प्रति जागरूक बनाना है, तो वहीं उनमें पुस्तकें पढ़ने की प्रवृति को भी बढ़ावा देना है। 23 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे इस पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा।