400 पार भाजपा का बोल रहा है अहंकार : आनंद शर्मा

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर

भाजपा के चार सौ पार नारे पर पलटवार करते हुए कांगडा चम्बा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का चार सो पार नारा, जनादेश और मतदाता का अपमान है। जनता इस अपमान का वदला लेगी। भाजपा को इसका जबाव चार जून को मिलेगा जब इंडिया गठबंधन की सरकार देश में बनेगी। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने रैहन मे रोड़ शो के दौरान यह वात कहीं। रैहन मे युथ कांग्रेस ने युथ कांग्रेस अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गू की शिरकत मे ट्रैक्टर रोड़ शो निकाला।

जिसमें स्थानिय विधायक भवानी पठानियां भी मौजूद रहे। कांगडा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने  जिला कांगड़ा के फतेहपुर के जखबड़, धमेटा व गोलवा में चुनावी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के आदेश पर वे आज कांगड़ा-चंबा की जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि जब वह मनमोहन सरकार में वजीर थे तो हिमाचल के कई क्षेत्रों में बड़ी संस्थाएं बनाईं। कभी नहीं सोचा था कि वह यहां की जनता के बीच चुनाव लड़ने आएंगे। ऐसे में उनके समय में खोली गई संस्थाएं खुद उनकी प्रतिबद्धता की गवाही देती हैं। उन्होंने हिमाचल की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली की सरकार के दस साल पहले किए गए वायदों और वादा खिलाफी तुलना करनी है।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें