नगर निगम चुनावों के लिए “आप” पार्टी ने किया चुनाव अभियान तेज

नरेश धीमान। योल

धर्मशाला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस-भाजपा के अलावा तीसरे विकल्प के तौर पर अब आम आदमी पार्टी भी पूरी तैयारी में है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शहर में रैलियां निकालकर वोटरों तक पहुंच कर वोटों की अपील कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ मनोहर धीमान से हुई बातचीत में कहा कि निगम के चुनावों में सभी वार्डो में हमारे प्रत्याशी उतारे जाएंगे और पार्टी की तरफ से उन्हे जिताने की प्रयास भी करेंगे। हम जनता के बीच जा रहे हैं और जिसका हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया केजरीवाल भी आ सकते हैं। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओ के जोश को गति मिलेगी।